एलपीजी कनेक्शन को आधार से लिंक करने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर इसे अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे इस लिंक https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx पर भी क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको जरूरी जानकारी देनी होगी।इसके बाद आपको दी गई सूची में से डिस्ट्रिब्यूटर का नाम चुनना होगा।
– डिस्ट्रिब्यूटर को सेलेक्ट करने के बाद एलपीजी कन्ज्यूमर नंबर दर्ज करना होगा।
– अपनी उपभोक्ता संख्या दर्ज कराने के बाद मोबाइल नंबर, ईमेल पता और फिर आधार नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
– जानकारियां दर्ज कराते ही आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी। यहां यह ध्यान रखें कि आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आपके पास ही होना चाहिए।
– इसके बाद ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
– आपकी ओर से प्रक्रिया को पूरा किए जाने के बाद दी गई डिटेल का वेरिफिकेशन होगा। एक बार आपकी जानकारियों की पुष्टि होने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर आधार को एलपीजी से लिंक किए जाने की सूचना आ जाएगी।
--- अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट करें और हमें सपोर्ट करें |
धन्यबाद |


Good ....keep it up
ReplyDelete